| 
			 बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छतासरल प्रश्नोत्तर समूह
  | 
        
		  
		  
		  
          
			 
			 5 पाठक हैं  | 
     |||||||
बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता
पोषक तत्त्व
शरीर को पोषण प्रदान करने वाला आहार अनेक रासायनिक तत्त्वों का संयोजन है। शरीर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करीब 50 रासायनिक पदार्थों को छह समूहों में विभक्त कर दिया गया है। यही छह समूह भोजन के पौष्टिक तत्त्वों के नाम से जाने जाते हैं। ये पौष्टिक तत्त्व निम्नलिखित हैं-
1. विटामिन 
 2. प्रोटीन 
 3. जल अथवा पानी 
 4. कार्बोज अथवा कार्बोहाइड्रेट्स 
 5. खनिज लवण 
6. वसा।
ये सभी पोषक तत्त्व मुख्य रूप से हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, कार्बन, ऑक्सीजन, सल्फर, कैल्सियम, लौह, मैग्नीशियम आदि से निर्मित होते हैं। ये रासायनिक तत्त्व भोज्य पदार्थों में यौगिकों के रूप में उपस्थित रहते हैं। मानव शरीर में भी ये तत्त्व यौगिकों के रूप में ही विद्यमान होते हैं। अतः जब भोजन शरीर में आत्मसात होता है, तो इसका अन्तिम रूप रासायनिक तत्त्व ही होते हैं। शरीर में पोषक तत्त्वों के कार्यों और अनिवार्यता को ध्यान में रखते हुए, इन्हें मुख्य रूप से तीन समूहों में विभाजित किया गया है। ये समूह निम्नवत् हैं-
1. ऊर्जा उत्पादक पोषक तत्त्व - कार्बोज एवं वसा,
2. संरक्षात्मक पोषक तत्त्व - विटामिन, जल एवं खनिज तत्त्व,
3. वृद्धिकारक पोषक तत्त्व - प्रोटीन एवं खनिज लवण।
ये पोषक तत्त्व जब भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं तो वे कुछ निश्चित कार्यों का सम्पादन करते हैं। ये प्रमुख कार्य संक्षिप्त रूप में निम्न प्रकार से वर्गीकृत किए जा सकते हैं-
1. शरीर के समस्त अंगों को सुचारु रूप से क्रियाशील बनाए रखना।
2. शरीर का निर्माण करना।
3. इन कार्यों के अतिरिक्त भोजन कई अन्य सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक कार्यों को भी सम्पन्न करता है।
4. शरीर की कोशिकाओं अथवा ऊतकों में होने वाली टूट-फूट की मरम्मत करना।
5. शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना।
6. शरीर को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्रदान करना।
						
  | 
				|||||
- आहार एवं पोषण की अवधारणा
 - भोजन का अर्थ व परिभाषा
 - पोषक तत्त्व
 - पोषण
 - कुपोषण के कारण
 - कुपोषण के लक्षण
 - उत्तम पोषण व कुपोषण के लक्षणों का तुलनात्मक अन्तर
 - स्वास्थ्य
 - सन्तुलित आहार- सामान्य परिचय
 - सन्तुलित आहार के लिए प्रस्तावित दैनिक जरूरत
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - आहार नियोजन - सामान्य परिचय
 - आहार नियोजन का उद्देश्य
 - आहार नियोजन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
 - आहार नियोजन के विभिन्न चरण
 - आहार नियोजन को प्रभावित करने वाले कारक
 - भोज्य समूह
 - आधारीय भोज्य समूह
 - पोषक तत्त्व - सामान्य परिचय
 - आहार की अनुशंसित मात्रा
 - कार्बोहाइड्रेट्स - सामान्य परिचय
 - 'वसा’- सामान्य परिचय
 - प्रोटीन : सामान्य परिचय
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - खनिज तत्त्व
 - प्रमुख तत्त्व
 - कैल्शियम की न्यूनता से होने वाले रोग
 - ट्रेस तत्त्व
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - विटामिन्स का परिचय
 - विटामिन्स के गुण
 - विटामिन्स का वर्गीकरण एवं प्रकार
 - जल में घुलनशील विटामिन्स
 - वसा में घुलनशील विटामिन्स
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - जल (पानी )
 - आहारीय रेशा
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - 1000 दिन का पोषण की अवधारणा
 - प्रसवपूर्व पोषण (0-280 दिन) गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त पोषक तत्त्वों की आवश्यकता और जोखिम कारक
 - गर्भावस्था के दौरान जोखिम कारक
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - स्तनपान/फॉर्मूला फीडिंग (जन्म से 6 माह की आयु)
 - स्तनपान से लाभ
 - बोतल का दूध
 - दुग्ध फॉर्मूला बनाने की विधि
 - शैशवास्था में पौष्टिक आहार की आवश्यकता
 - शिशु को दिए जाने वाले मुख्य अनुपूरक आहार
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - 1. सिर दर्द
 - 2. दमा
 - 3. घेंघा रोग अवटुग्रंथि (थायरॉइड)
 - 4. घुटनों का दर्द
 - 5. रक्त चाप
 - 6. मोटापा
 - 7. जुकाम
 - 8. परजीवी (पैरासीटिक) कृमि संक्रमण
 - 9. निर्जलीकरण (डी-हाइड्रेशन)
 - 10. ज्वर (बुखार)
 - 11. अल्सर
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - मधुमेह (Diabetes)
 - उच्च रक्त चाप (Hypertensoin)
 - मोटापा (Obesity)
 - कब्ज (Constipation)
 - अतिसार ( Diarrhea)
 - टाइफॉइड (Typhoid)
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएँ और उन्हें प्राप्त करना
 - परिवार तथा विद्यालयों के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
 - स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
 - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः प्रशासन एवं सेवाएँ
 - सामुदायिक विकास खण्ड
 - राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम
 - स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
 - प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर खाद्य
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 

 
		 







			 

